जमशेदपुर: होली पर्व के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने शहर के छह प्रमुख स्थानों पर 108 एम्बुलेंस तैनात करने का निर्णय लिया है. इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. रंजीत पांडा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.

होली जैसे बड़े और उल्लासमयी त्योहार के दौरान संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं. कदमा रंकिणी मंदिर,मानगो चौक, साकची गोलचक्कर, IDSP कार्यालय चौक, बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस चौक, और जुगसलाई फाटक जैसे प्रमुख स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी. यह सेवा 14 मार्च से 15 मार्च तक पूर्वाह्न 10 बजे से उपलब्ध रहेगी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































