नए साल के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल में केक कटिंग समारोह आयोजित

 

 

 

जमशेदपुर: नव वर्ष 2025 के अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल ने बुधवार को जुस्को ग्रीन में केक कटिंग समारोह आयोजित किया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील के सीईओ और प्रबंध निदेशक टी.वी. नरेंद्रन उपस्थिति थे. इस अवसर पर  उन्होंने केक काटकर नए साल का आगाज किया.  इस अवसर पर मुख्य रुप से टाटा स्टील के कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष  चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील यूआईएसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा, टाटा स्टील के मानव संसाधन प्रबंधन की उपाध्यक्ष अत्रेयी सान्याल और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे उपस्थित थे.

नए साल के अवसर केक केटिंग करते अतिथि

यह समारोह एकता और सहयोग का प्रतीक था, जो सकारात्मक और समावेशी संगठनात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

से भी पढ़ेः नए साल के जश्न के मद्देनजर पुलिस ने देर रात तक चलाया चेकिंग अभियान

 

मौके पर टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा ने कर्मचारियों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें आने वाले वर्ष की चुनौतियों का उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया.इस समारोह में वरिष्ठ नेतृत्व टीम, कर्मचारियों और जुस्को श्रमिक यूनियन के सदस्यों ने भाग लिया, जिससे नए साल की शुरुआत हर्षोल्लास और यादगार रही.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time