नए साल के जश्न के मद्देनजर पुलिस ने देर रात तक चलाया चेकिंग अभियान

जमशेदपुर: नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए देर रात तक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान की निगरानी खुद पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने की. उनके साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.एसएसपी ने सीएसआर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी. इसके बाद उन्होंने विभिन्न चेकपोस्टों पर पहुंचकर वाहनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया. चेकपोस्ट पर बैरिकेडिंग कर हर गुजरने वाले वाहन की सघन जांच की गई. अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें.

 

चेकिंग अभइयानके दौरान पुलिस पदाधिकारी

 

इसे भी पढ़ेः टेल्को थाना क्षेत्र में नए साल का जश्न मना रहे तीन युवकों की दर्दनाक हादसा में मौत

 

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि यह विशेष अभियान शहर की सड़कों को सुरक्षित रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रमाडा होटल में 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन , 175 महिला चिकित्सक करेंगी शिरकत

जमशेदपुर : ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी (JOGS) द्वारा 15 और 16 अगस्त को JOGS का 53वां वार्षिक सम्मेलन दो दिवसीय रूप से आयोजित किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम…

Spread the love

Jamshedpur : केरला पब्लिक स्कूल, कदमा बना झारखंड का पहला यूनेस्को नेटवर्क स्कूल, दूसरे देश के बच्चों से संवाद स्थापित कर सकेंगे छात्र

जमशेदपुर : केरला पब्लिक स्कूल, कदमा ने झारखंड का पहला स्कूल बनकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसे यूनेस्को संबद्ध स्कूल नेटवर्क (ASPnet) में शामिल किया गया है, यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time