Jamshedpur: बिष्टुपुर में कट्टा लहराते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्षेत्र में होली के मौके पर सड़कों पर कट्टा लहराते हुए बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कट्टा लहराते हुए बाइक चला रहा है.

पुलिस ने पीछा किया और आरोपी को पकड़ लिया

सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक का पीछा करना शुरू किया. पुलिस की कड़ी निगरानी के बाद, युवक जब भागने की कोशिश कर रहा था, तो वह सीएच एरिया पेट्रोल पंप के पास डिवाइडर से टकराकर गिर पड़ा. पुलिस ने उसे मौके पर पकड़ लिया और उसकी तलाशी शुरू की.

कट्टा और गोली बरामद

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी कट्टा और गोली बरामद हुई. पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी जब्त कर लिया.फिलहाल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह में हुई नवविवाहिता की मौत का खुला राज, पति ने ही की थी हत्या- वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

Spread the love

Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time