Jamshedpur: परसुडीह में हुई नवविवाहिता की मौत का खुला राज, पति ने ही की थी हत्या- वजह जान कर चौंक जाएंगे आप!

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक कबीर मंदिर के पास रहने वाली 19 वर्षीय रानी कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत नहीं हुई थी बल्कि रानी के पति इकबाल ने उसे मौत के घाट उतार दिया था. इकबाल ने पुलिस ने समक्ष सारे घटना क्रम को बताया कि उसने किस तरह रानी की हत्या की और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को चौथे तल्ले से नीचे फेंक दिया.

शादी में मिले दहेज से खुश नहीं था इकबाल

इकबाल की रेलवे में नौकरी थी. 21 फरवरी 2024 को उसकी शादी रानी से ही थी. उसे दहेज में जो कुछ भी मिला उससे वह खुश नहीं था. उसे लगता था कि वह ठगा गया है. इसलिए उसने 10 लाख रुपए और एक कार की मांग कर दी. हालांकि, रानी के घर वालों ने और दहेज देने से इनकार कर दिया. इसके बाद से ही ससुराल वाले रानी को पसंद नहीं करते थे.

होली में घर जाना चाहता था इकबाल

इकबाल ने घटना क्रम को दोहराते हुए बताया कि वह होली में अपने घर जाना चाहता था पर रानी नहीं जाना चाहती थी. इसके लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. आवेश में आकर उसने रानी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया. रानी तड़प तड़प कर मर गई. इसके बाद इकबाल को कुछ समझ नहीं आया. वह रानी के शव के पास एक घंटे तक बैठा रहा. इसके बाद उसने इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रानी को छत से नीचे फेंक दिया और घर वालों को दुर्घटना की जानकारी दी.

 

रानी की मां के बयान पर मामला दर्ज

इधर, रानी के परिजन जमशेदपुर पहुंचे जहां रानी की मां कुंती देवी के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया और इकबाल को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सैनिक के साथ की गई पुलिस की बर्बरता पर पूर्व सैनिकों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time