Aditypur : चार दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिकीर्तन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

आदित्यपुर : श्रीडूंगरी बस्ती स्थित हरिमंदिर में आयोजित चार दिवसीय श्रीश्री अखंड हरिकीर्तन आज श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. समापन के अवसर पर घूलट शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों ने भक्ति-भाव से भाग लिया.

सिन्दूर होली में सराबोर हुईं महिलाएँ

घूलट शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने परंपरागत तरीके से सिन्दूर होली खेली. लाल सिन्दूर से सराबोर भक्तों ने भक्ति और आनंद का अनूठा संगम प्रस्तुत किया. चार दिनों तक चले इस आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी.हरिकीर्तन के दौरान महिला और पुरुष मंडलियों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति देकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अलग-अलग समूहों द्वारा प्रस्तुत हरिकीर्तन से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया.

महाप्रसाद में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

समापन के मौके पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया. इस अवसर पर भक्ति और सेवा का माहौल देखने लायक था. श्रीश्री अखंड हरिकीर्तन का आयोजन यहाँ पिछले 43 वर्षों से अनवरत रूप से किया जा रहा है. इस वर्ष भी आयोजन की सफलता में पूर्व पार्षद अभिजीत महतो, सारथी महतो, नरहरि महतो, वन बिहारी महतो, माकुड़ महतो, निताई महतो, कृष्ण कमल महतो, रविंद्र महतो, विद्याधर महतो, शंकर महतो, सत्यरंजन महतो, लालटू महतो, पिंटू महतो आदि का विशेष योगदान रहा.चार दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने भक्तों को भक्ति, सेवा और उल्लास का अनुपम अनुभव दिया. हरिमंदिर में गूँजे हरिनाम के साथ यह आयोजन भव्य और सफल रहा.

इसे भी पढ़ें : Ichagarh: सविता महतो ने विधानसभा में रखी कुकड़ू थाना को चालू करने की मांग, अपराध पर जल्द लगेगा लगाम

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time