देवघर: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) द्वारा बिजली दरों में वृद्धि का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है. इस प्रस्ताव पर झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन 21 मार्च को किया जाएगा. यह सुनवाई गिधनी मोड़ स्थित श्रीधाम रिसॉर्ट में सुबह 11.30 बजे से निर्धारित है.
सभी पक्षों की होगी सुनवाई
इस जनसुनवाई में आयोग के अध्यक्ष, सदस्य (विधि), सदस्य (तकनीकी) और अन्य सभी संबंधित पक्ष अपनी बात रखेंगे. जेबीवीएनएल की ओर से वर्ष 2023-24 का ट्रू अप, वर्ष 2024-25 का एपीआर और वर्ष 2025-26 का एपीआर दाखिल किया गया है. इसके माध्यम से बिजली वितरण दरों को निर्धारित करने के लिए नियामक आयोग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है.
जनसुनवाई से पहले दावों और आपत्तियों की सुनवाई
नई बिजली दरों के निर्धारण से पूर्व नियामक आयोग सभी स्टेकहोल्डर्स से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेगा. इसके बाद, आयोग टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा. इस प्रक्रिया के बाद ही नई दरों की घोषणा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर के प्रखंडों और अंचल कार्यालयों में अब आमजनो के लिए उपलब्ध होगा Waiting Room, जानिए पूरी बात
There is no ads to display, Please add some



















































