Ghatshila : यूसिल श्रमिक संगठन भारतीय कामगार श्रमिक संघ के मुद्दे को अनदेखी कर रही थी. आखिरकार सूर्य सिंह बेसरा के आंदोलन करने की धमकी पर कंपनी प्रबंधन वार्ता करने के लिए राजी हो गई है. कंपनी प्रबंधन ने बेसरा की अध्यक्षता वाली यूसिल श्रमिक संगठन भारतीय कामगार संघ के साथ 7 जनवरी को जादूगोड़ा में द्विपक्षीय बैठक बुलाई है. बैठक में कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉक्टर संतोष कुमार सतपति व तकनीकी निदेशक मनोज कुमार भी शामिल होंगे. बैठक में वर्षों से लंबित वॉलंटरी रिटायरमेंट स्कीम के तहत कंपनी पुत्रों की बहाली और क्षेत्र के विस्थापितों के मुद्दे पर चर्चा होगी.
इसे भी पढ़ें : चाकुलिया में बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को मारा धक्का, दो लोग घायल
There is no ads to display, Please add some



















































