Ghatshila : जोजोगोड़ा गांव में सोलर जलमीनार समेत आठ चापाकल खराब, पेयजल संकट

घाटशिला : गर्मी के दस्तक देने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बनकाटी पंचायत के जोजोगोड़ा गांव में लाखों रुपया से निर्माणाधीन सोलर जलमीनार एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। गांव के 52 परिवारों के लिए लगाया गया चापाकल भी खराब हो कर बेकार पड़ा है।जलमीनार व चापाकल भी खराब होने से ग्रामीण पेयजल के लिए तरश रहे है, पर पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं जा कहा है।  जोजोगोड़ा गांव के ग्रामीण का पेयजल के लिए एक मात्र पोटला बांध ही सहारा बना हुआ है ।

जलमीनार की सुधी लेने वाला कोई नहीं 

गांव के आबादी को देखते हुए कुछ घर के आंगन में जल कल योजना के तहत नल बैठाया गया है, एक जलमीनार एवं आठ चापानल लगाया गया है । लेकिन जिसमें से ज्यादातर जलमीनार एवं चापाकल एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है, इसकी सुधि लेने वाला भी कोई नहीं है। जलनल योजना भी बेकार साबित हो रहा है। गांव के लोग तालाब से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। आपको बता दें कि घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के गालूडीह क्षेत्र के कई गांवों में लगाया गया अधिकतर जलमीनार एवं चापानल की स्थिति ठीक नहीं है, लाखों रुपये खर्च कर जलमीनार बनाया जाता है, पर खराब होने के बाद मरम्मत के अभाव में जलमीनार एवं चापानल बेकार हो जाता है। खराब पड़ा जलमीनार की सुधी ना ही अधिकारी लेते है और ना ही पंचायत प्रतिनिधि लेते है।

इसे भी पढ़ें : Saraikela : अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में रांची बंद, लोगों ने किया सड़क जाम


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बावनगोड़ा में घर-घर कचरा उठाव की पहल, डिजिटल माध्यम से रूट मैपिंग के बाद शुरू होगी व्यवस्था

जमशेदपुर : बावनगोड़ा में नव युवक सेवा समिति की ओर से मंगलवार को आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत क्षेत्र में कचरा उठाव की व्यवस्था शुरू करने को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time