गुवा: जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के चर्चित एवं लोकप्रिय विधायक सोनाराम सिंकु ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्य मंत्री चामरा लिंडा से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान विधायक सिंकु ने अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर मंत्री को अवगत कराया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सरना स्थल संरक्षण एवं आदिवासी कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की.वार्ता में विशेष रूप से सारंडा क्षेत्र के समग्र विकास पर मंथन हुआ. इस दौरान क्षेत्र में आधारभूत संरचनाओं के विकास, जनसुविधाओं की उपलब्धता और आदिवासी समुदाय की बेहतरी से जुड़े दर्जनों मुद्दों पर चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें : Saraikela : घरेलू विवाद में पत्नी और 5 साल के बेटे की हत्या करने वाले हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार




















































