West Singhbhum: तेज हवा और ओलावृष्टि से बदला मौसम, मंदिर का उड़ा टीन शेड

पश्चिम सिंहभूम: गुवा, बड़ाजामदा और किरीबुरु में आज शाम करीब 3:30 बजे के बाद से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. घने काले बादलों के बीच ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी. बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

बड़ाजामदा में ओलावृष्टि और तेज आंधी

बड़ाजामदा में अचानक तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई. तेज हवाओं ने कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियों को तोड़ दिया और खुले इलाकों में अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचाया.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन खड़ा करने पर शंकर पार्वती ट्रैवल्स की बस जब्त

मंदिर का टीन शेड उड़ा

गुवा से मनोहरपुर जाने वाले नुईया गांव के पास स्थित मां वन देवी मंदिर के समीप बने भोग रसोईघर का टीन शेड तेज हवा में उड़ गया. स्थानीय लोग इसे लेकर चिंतित दिखे.

तापमान में गिरावट, राहत की उम्मीद

आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : Patamda: टमाटर की फसल ने दिया झटका तो किसानो ने चुना ‘कसावा’ – जनिए क्या है इसकी ख़ासियत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : महुलडीह में स्व. जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर :  सरायकेला खरसावां जिले के महुलडीह गांव में शनिवार को झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ साथी एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के करीबी सहयोगी रहे स्वर्गीय जोगेश्वर टुडू की पुण्यतिथि…

Spread the love

Gua : खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक गंभीर घायल, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंड़ी रेफर

गुवा : शनिवार देर शाम गुवा थाना क्षेत्र के गंगदा गांव में खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलट जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time