Adityapur: अफसर अली हत्याकांड में आरोपी के घर से ब्राउन शुगर और कारतूस बरामद

आदित्यपुर: आदित्यपुर अंतर्गत सीतारामपुर डैम के पास 14 मार्च को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर अफसर अली की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में एक आरोपी मोहम्मद जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू ने सरायकेला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कई अहम खुलासे किए.

77.47 ग्राम ब्राउन शुगर और कारतूस बरामद

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने न केवल अपना जुर्म कबूल किया बल्कि यह भी स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री करता था. उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि उसने नशीले पदार्थ अपने घर की अलमारी में छिपाकर रखे हैं.
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर एच-रोड, मुस्लिम बस्ती स्थित उसके घर की तलाशी ली, जहां से 77.47 ग्राम ब्राउन शुगर और 8 एमएम के दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. जब्त ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये बताई जा रही है.

हत्या मामले की जांच में तेजी

पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने जानकारी दी कि 14 मार्च को गम्हरिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के पास अफसर अली की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पहले ही फकरे आलम और मोहम्मद करीम को गिरफ्तार किया जा चुका था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. पुलिसिया दबाव के कारण आरोपी मोहम्मद जमील अंसारी उर्फ छोटा राजू ने 29 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हत्या के इस मामले में अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान तेज कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी कानून के शिकंजे में लाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: कारा सुरक्षा समिति की बैठक, सुरक्षा और आधारभूत संरचना पर गहन विमर्श

Spread the love

Related Posts

Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

गुवा : गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल…

Spread the love

Jamshedpur : नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

जमशेदपुर : झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी मेंस यूथ हॉकी 5s…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time