Jamshedpur: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में जागरूकता सत्र, युवाओं के तीखे सवालों के घेरे में ग्लोबल वार्मिंग

जमशेदपुर : रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट द्वारा मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में ‘ग्लोबल वार्मिंग और युवाओं की भूमिका’ विषय पर प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया. इस अवसर पर पर्यावरणविद् एवं रोटरी क्लब के पर्यावरण निदेशक डॉ. बिक्रांत तिवारी ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया.

युवाओं को लेनी होगी ज़िम्मेदारी

डॉ. तिवारी ने कहा कि युवाओं को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का दायित्व उठाना होगा. उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने परिवार में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करें. जैसे—कचरा प्रबंधन सही ढंग से हो रहा है या नहीं? वर्षा जल संचयन की कितनी आवश्यकता है? जैविक खाद्य पदार्थों का उपयोग क्यों महत्वपूर्ण है? उन्होंने गीले और सूखे कचरे को अलग करने की आदत विकसित करने तथा परिवार को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.

छात्रों के सवाल—समाधान की ओर एक कदम

सत्र के दौरान छात्रों ने सतत विकास लक्ष्य (SDG), जलवायु परिवर्तन, कचरा प्रबंधन और जल संरक्षण पर अपने विचार साझा किए. कक्षा 9 की छात्रा रितु ने सुझाव दिया कि प्रत्येक छात्र को जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए. वहीं, अनंत ने सवाल किया कि सरकार नदियों में कचरा फेंकने पर कड़े प्रतिबंध क्यों नहीं लगाती? अनुष्का ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नियंत्रण की मांग करते हुए सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया.

‘एक्टिव ईको वॉरियर क्लब’ की पहल

छात्रों ने मिलकर ‘एक्टिव ईको वॉरियर क्लब’ बनाने की इच्छा जताई, जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा. डॉ. तिवारी ने छात्रों के सवालों का उत्तर देते हुए उनकी जागरूकता की सराहना की.इस अवसर पर रोटरी क्लब जमशेदपुर वेस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमित मुखर्जी, दीप्ति सिंह, जे.बी. सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, अशोक झा, अनुपमा सहगल, कमलेन्दु शुक्ला, स्कूल के सचिव शिव शंकर मिश्रा, प्रधानाचार्य तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में कक्षा 11 के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

Related Posts

Gua : घायल आवारा कुत्ते की मदद को आगे आईं समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत उपचार कर पेश की मानवता की मिसाल

गुवा : गुवा स्थित सेवा नगर निवासी समाजसेवी पिंकी गोच्छाईत ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और समाजसेवा का परिचय देते हुए घायल आवारा कुत्ते का उपचार कर उसकी देखभाल…

Spread the love

Jamshedpur : नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पुरती का मेंस यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

जमशेदपुर : झारखंड के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रतिभाशाली कैडेट आशीष तानी पुरती का चयन आगामी मेंस यूथ हॉकी 5s…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time