गम्हरिया : अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया. जमशेदपुर कलाकार मंच की ओर से आयोजित सभा में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, साहित्यकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. सदस्यों ने कहा कि स्व कुमार के निधन से फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है. शोकसभा में लंबोदर महतो, प्रदेश महामंत्री आरती प्रसाद, प्रदेश मंत्री सपना गुप्ता, रूपा सिंह, तपन सिंह, सीमा नामता, बापी नामता, सुमन पाठक, उपेंद्र पटेल, प्रिस कुमार, पापया चक्रवर्ती समेत मंच के सदस्य उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Jadugora: चार एकड़ खेत में गेहूं की हरियाली, किसान भागीरथी भगत बने प्रेरणा स्रोत
There is no ads to display, Please add some



















































