Chandil: छह माह से लापता नाबालिग बेटी, दर-दर भटक रही माँ – पुलिस की निष्क्रियता से टूटा भरोसा

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के खूचीडीह टोला चिरुगोड़ा निवासी एक परिवार छह माह से अपनी 15 वर्षीय बेटी रीना महतो के अपहरण के बाद से न्याय की गुहार लगा रहा है. परिवार कोहिनूर आयरन प्लांट के समीप एक छोटे होटल से अपना गुज़ारा करता था. पीड़िता नवम वर्ग की छात्रा थी.

आरोपी मजदूर ने किया था अपहरण, पुलिस अब तक खाली हाथ

परिजनों के अनुसार, उसी प्लांट में कार्यरत बोकारो जिले के कुंडोरी गांव निवासी मजदूर शंकर कुमार महतो ने 1 नवंबर 2024 को रीना का अपहरण कर लिया. इसकी लिखित शिकायत चौका थाना में की गई और प्रतिलिपि कई वरीय अधिकारियों को भी भेजी गई. परंतु छह माह बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर, पीड़िता का भी कोई सुराग नहीं लगा सकी है.

मां की टूटती उम्मीदें, डर सता रहा मौत का

रीना की मां का दिल अब डर से कांपता है. उन्हें आशंका है कि कहीं उनकी बेटी को जान से न मार दिया गया हो. उन्होंने अनुमंडल और जिला प्रशासन तक अपनी बात पहुँचाई, लेकिन केवल आश्वासन मिला.

पुलिस की निष्क्रियता से आहत, एसपी से की कार्रवाई की मांग

परिजनों ने बताया कि चौका थाना की निष्क्रियता को देखते हुए उन्होंने सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक को भी लिखित आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की. लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

“बेटी को सुरक्षित लाने की अपील”

परिजनों ने प्रशासन से पुनः अनुरोध किया है कि उनकी नाबालिग बेटी को यथाशीघ्र सकुशल वापस लाया जाए. परिवार अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि न्याय होगा और उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें :

JMM Convention: 38 वर्षों बाद नई भूमिका में लौटे दिशोम गुरु मिली संस्थापक संरक्षक की नई भूमिका, हेमंत सोरेन बने केंद्रीय अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time