Deoghar: बिहार-झारखंड के गौरव पंडित विनोदानंद झा की जयंती 17 अप्रैल को

देवघर: पंडित विनोदानंद झा स्मारक समिति द्वारा बिहार और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित विनोदानंद झा की जयंती इस वर्ष 17 अप्रैल को पूरे श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई जाएगी. इस संबंध में तक्षशिला विद्यापीठ के प्रांगण में एमडी अशोकानंद झा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई.

डॉ. कृष्णानंद झा सभागार में होगा कार्यक्रम

निर्णय लिया गया कि तक्षशिला विद्यापीठ स्थित डॉ. कृष्णानंद झा सभागार में अपराह्न 4 बजे से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी मोतीलाल द्वारी करेंगे, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सुरेश पासवान की उपस्थिति रहेगी.

विशिष्ट अतिथियों और प्रबुद्धजनों की रहेगी भागीदारी

समारोह में एएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. नागेश्वर शर्मा, प्रोफेसर राम नंदन सिंह, समाजसेवी रमेश बाजला और वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक राय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विद्यापीठ की कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा करेंगी.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स का केंद्र से सवाल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत कब?

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आचार्य बालमुकुंद चौधरी की संस्कृत में लिखी पुस्तक ‘सुभाषित संग्रहावली’ का  MLA सरयू  राय ने किया लोकार्पण, कहा- नई पीढ़ी पढ़े संस्कृत की सूक्तियां, भविष्य संवर जाएगा 

रोजमर्रा के जीवन में हम लोग संस्कृत शब्दों का इस्तेमाल खूब करते हैं पर हमें पता नहीं होताः डॉ. रागिनी भूषण संस्कृत श्लोक और संभाषण के विजेता प्रतिभागी किये गए…

Spread the love

Chaibasa : शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान के निधन से शोक की लहर, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं पूर्ति दिघिया विद्यालय, प्रखंड जगन्नाथपुर में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का शुक्रवार को ईलाज के दौरान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time