Adityapur : झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सीएम हेमंत सोरेन को आदित्यपुर नगर कमेटी ने दी बधाई

आदित्यपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो ) के केंद्रीय अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सर्वसहमति से चयन और कल्पना सोरेन को कार्यकारी अध्यक्ष के बाद आदित्यपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने शुभकामना दी।आदित्यपुर नगर कमेटी उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने कहा हेमंत सोरेन जी का अध्यक्ष बनना झामुमो के लिए एक नए युग की शुरुआत है।

युवा वर्ग के सपनों को नई उड़ान मिलेगी

उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी और झारखंड के आदिवासी, पिछड़ा, मूलवासी, किसान, मजदूर तथा युवा वर्ग के सपनों को नई उड़ान मिलेगी। झामुमो के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन में यह निर्णय लिया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन गुरुजी को पार्टी का ‘संस्थापक संरक्षक’ घोषित किया गया। गुरुजी ने चार दशकों तक पार्टी का नेतृत्व कर झारखंड के निर्माण और सामाजिक न्याय की लड़ाई में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। हेमंत सोरेन 2015 से पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।

हेमंत सोरेन और कल्पना को बधाई दी

अब पार्टी की बागडोर औपचारिक रूप से उनके हाथों में सौंप दी गई है। इस बदलाव को झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुटता और नवचेतना का प्रतीक बताया है। राजेश लाहा ने यह भी कहा कि हेमंत जी का नेतृत्व झारखंड को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। हम सभी उनके मार्गदर्शन पर चलेंगे। इस अवसर पर झामुमो पार्टी आदित्यपुर नगर कमेटी ने हेमंत सोरेन और कल्पना को शुभकामनाएं एवं बधाई दी

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: रवींद्र संगीत की सुर लहरियों संग नववर्ष में डूबा शहर, बंगाली नववर्ष की प्रभात फेरी ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

Spread the love
  • Related Posts

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

    बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time