Ramgarh: छावनी फुटबॉल मैदान में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, नागरिकों ने साझा की अपनी समस्याएं

रामगढ़: रामगढ़ में, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में झारखंड पुलिस की अनूठी पहल जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन छावनी फुटबॉल मैदान में किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निवारण करना था.

नागरिकों ने साझा की अपनी समस्याएं

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में कुल 52 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस के सामने रखीं. पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ ने सभी शिकायतकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित थाना और ओ.पी. प्रभारी को निष्पक्ष जांच करने और विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही, पुलिस को एक सप्ताह के भीतर समाधान रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया.

कार्यक्रम के दौरान ही थाना और ओ.पी. प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई की, और तीन मामलों का समाधान तत्काल किया गया.

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी

कार्यक्रम में रामगढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक (मु.), रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पतरातू/रामगढ़, डी.सी.एल.आर. रामगढ़, अंचल अधिकारी, दुलमी/माण्डू/पतरातू/गोला/चितरपुर, परिचारी प्रवर, पुलिस निरीक्षक माण्डू/गोला समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Chandil: छह माह से लापता नाबालिग बेटी को ढूंढने की आस लिए माँ पहुंची जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

Spread the love

Related Posts

Muri : राष्ट्रीय विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कर सिल्ली पहुंची पीएम श्री कस्तूरबा की छात्राएं

मुरी : चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के ज्ञानवर्धक अनुभव के साथ पीएम श्री कस्तूरबा बालिका विद्यालय कr छात्राएं सिल्ली पहुंची। चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time