Patamda: अवैध भंडारण का बड़ा भंडाफोड़, हजारों सीएफटी पत्थर – हाईड्रोलिक मशीन भी पकड़ाई

पटमदा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी अभियान के तहत पटमदा अंचल के विभिन्न इलाकों में संयुक्त छापेमारी कर एक बड़ा मामला उजागर हुआ है.

मौजा सिसदा में मिला अवैध भंडारण का बड़ा भंडाफोड़

खनन विभाग, अंचल अधिकारी, डीएसपी और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने मौजा सिसदा में छापेमारी के दौरान अवैध रूप से जमा किया गया पत्थर खनिज पकड़ा. इस दौरान लगभग 50,000 सीएफटी पत्थर बोल्डर और एक टाटा हिटाची हाईड्रोलिक एक्सकेवेटर मशीन जब्त की गई.

खनन नियमों की खुली अवहेलना, प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में संलिप्त व्यक्ति सुभाष शाही तथा जब्त वाहन के मालिक के विरुद्ध झारखंड लघु खनिज समन्वय नियमावली 2004, झारखंड खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम) नियम 2017, खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमय) अधिनियम 1957 तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी खान निरीक्षक अरविंद उरांव द्वारा पटमदा थाना में दर्ज कराई गई.

बिना पट्टा खनन पर अब नहीं मिलेगी राहत

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति बिना वैध खनन पट्टा या अनुज्ञप्ति के खनिजों का उत्खनन अथवा भंडारण नहीं कर सकता. नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जल जीवन मिशन पर नाराज़ हुए DDC, कहा – बाधा डालने पर होगी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur  : हर हर महादेव के जयघोष से 24 को गूंजेगा कालीमाटी रोड, सेवा संघ के 26 वीं वर्षगांठ पर मनोज तिवारी बहाएंगे भक्ति की रसधार

संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने तैयारियों का लिया जायजा, कहा श्रद्धालुओं की चरण धूलि में ही है ईश्वर की कृपा काले ने की अपील – समय पर आए , एक…

Spread the love

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time