Patamda: भूमि विवाद समाधान दिवस बन रहा है ग्रामीण न्याय का नया आधार, प्रशासन को मिली सराहना

पटमदा: पटमदा प्रखंड के पटमदा और कमलपुर थाना परिसरों में आयोजित भूमि विवाद समाधान दिवस पर अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास की अगुवाई में कई विवादों का समाधान किया गया. इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है.

पटमदा में तीन मामलों का निष्पादन, एक विचाराधीन

पटमदा थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भूमि से जुड़े कुल चार मामलों की सुनवाई हुई. इनमें से तीन मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि एक मामला विचाराधीन रहा. इस अवसर पर थाना प्रभारी करम पाल भगत, वार्ड पार्षद प्रदीप बेसरा सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे.

कमलपुर थाना में सभी मामले निपटे

कमलपुर थाना में भी भूमि विवाद समाधान दिवस प्रभावशाली रहा. यहां कुल चार मामलों की सुनवाई हुई और सभी का मौके पर निष्पादन कर दिया गया. कार्यक्रम में अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास, थाना प्रभारी दीपक ठाकुर और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही.

प्रशासन की पहल से बढ़ रहा है लोगों का विश्वास

अंचलाधिकारी ने बताया कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवादों के त्वरित और शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. इस तरह की नियमित पहल से न केवल न्याय व्यवस्था में लोगों का भरोसा बढ़ेगा, बल्कि आपसी तनाव और संघर्ष की संभावनाएं भी कम होंगी.

इसे भी पढ़ें : Patamda: अवैध भंडारण का बड़ा भंडाफोड़, हजारों सीएफटी पत्थर – हाईड्रोलिक मशीन भी पकड़ाई

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

Spread the love

Bahragora : आदिवासी संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान व गौरव है- विधायक समीर मोहंती

बहरागोड़ा में बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम संपन्न बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत ज्योति पहाड़ी में JSMS क्लब द्वारा आयोजित बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम में स्थानीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time