Potka: पांच लाख में अधूरी रंगाई, टूटी खिड़कियां – कैसे चलेगा स्वास्थ्य केंद्र?

पोटका: जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां की रंगाई-पुताई और भवन की स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि रंगाई से पहले मरम्मत कार्य किया जाना आवश्यक था, परंतु संबंधित अधिकारियों ने मरम्मत को दरकिनार कर केवल सतही रंगाई कर दी है.

टूटी खिड़कियां, अधूरी दीवारें – कैसे चलेगा स्वास्थ्य केंद्र?

निरीक्षण के दौरान सूरज मंडल ने देखा कि भवन की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं, जिन्हें अब तक ठीक नहीं किया गया है. इसके अतिरिक्त बाउंड्री वॉल और अंदरूनी हिस्सों की रंगाई अधूरी अवस्था में छोड़ दी गई है. उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही करार दिया.

आरसीएच फंड का सही उपयोग नहीं?

जिप सदस्य ने बताया कि आरसीएच फंड के तहत पांच लाख रुपये स्वीकृत हुए थे. इसमें से एक लाख रुपये दवा क्रय के लिए और शेष चार लाख रुपये भवन की मरम्मत व रंगाई-पुताई के लिए निर्धारित थे. लेकिन मरम्मत के नाम पर कुछ नहीं हुआ और बाहरी रंगाई कर औपचारिकता पूरी कर दी गई.

होगी उच्चाधिकारियों से शिकायत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सूरज मंडल ने कहा कि वे इस पूरे मामले की शिकायत सिविल सर्जन से करेंगे. साथ ही मांग करेंगे कि जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़ें : Patamda: भूमि विवाद समाधान दिवस बन रहा है ग्रामीण न्याय का नया आधार, प्रशासन को मिली सराहना

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में आत्मनिर्भर मासिक बैठक संपन्न, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में आत्मनिर्भर मासिक बैठक का सफल आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी…

Spread the love

Bahragora : आदिवासी संस्कृति और परंपरा हमारी पहचान व गौरव है- विधायक समीर मोहंती

बहरागोड़ा में बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम संपन्न बहरागोड़ा : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत अंतर्गत ज्योति पहाड़ी में JSMS क्लब द्वारा आयोजित बूरुबांगा पता नाच कार्यक्रम में स्थानीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time