Deoghar: केंद्र पर बरसी महिला कांग्रेस, बोलीं – जनता की तकलीफों से मोदी सरकार बेखबर

देवघर: देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी के नेतृत्व में जसीडीह के संथाली मोहल्ले में गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी की.

इंटक नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धरना में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड प्रदेश इंटक के सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार को निम्न और मध्यम वर्ग की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने को तैयार नहीं है. उन्होंने इसे आम जनता के साथ अन्याय करार दिया.

इंटक के देवघर जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरती दरों के बाद भी देश में ईंधन के दाम ऊंचे रखना लूट की राजनीति है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि मौजूदा सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है.

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने रखी जनता की आवाज

देवघर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष प्रमिला देवी ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार बढ़ते ईंधन के दामों ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. उन्होंने केंद्र सरकार से अविलंब गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कटौती की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की पीड़ा नहीं समझती, तो महिला कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी.

बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

धरना प्रदर्शन में मनोहर विश्वकर्मा, रोज़ी खातून, रूबी खातून, नज़मा खातून, लाडली देवी, खुशबू देवी, आशा देवी, रिंकी देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, काजल देवी, उर्मिला देवी, माही देवी, सुषमा देवी, आरती देवी, नीलम देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी सहित कई अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं. सभी ने एक स्वर में महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर देवघर प्रेस क्लब सख्त, कहा – भयमुक्त माहौल जरूरी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time