Jamshedpur: श्याम महोत्सव 11 मई को – तैयारी जोरों पर, विभागवार सौंपी गईं जिम्मेदारियाँ

जमशेदपुर: धार्मिक संस्था श्री श्याम भक्त मंडल, भालुबासा द्वारा आगामी 11 मई, रविवार को आयोजित होने वाले भव्य श्याम महोत्सव की तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। आयोजन को सफल बनाने हेतु संस्था ने विभागवार कार्य विभाजन कर भक्तों को जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं, ताकि समस्त व्यवस्था सुचारू और संगठित रूप से संपन्न हो सके।

यह आयोजन हरिजन स्कूल मैदान, भालुबासा में होगा। जानकारी संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल, अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल और सचिव बजरंग केवलका ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

कार्यक्रम का विवरण
प्रातः 8:00 बजे से – श्याम अखंड ज्योति पाठ
रात्रि 8:30 बजे से – भजनों की अमृत वर्षा (संकीर्तन)
संस्था के संयोजक पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी कार्यों को लेकर भक्तगण उत्साहित और समर्पण भाव से जुट चुके हैं।

विभागवार जिम्मेदारियाँ इस प्रकार सौंपी गईं:
श्रृंगार: महावीर अग्रवाल, रितिक अग्रवाल
ज्योत व्यवस्था: श्याम खंडेलवाल, श्रवण अग्रवाल, सुरेश शर्मा, राजेश अग्रवाल
पंडाल/लाइटिंग: नितिन चौधरी, मालीराम अग्रवाल
सामूहिक पाठ: बसंत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल
पाठ एवं अल्पाहार: मनीष अग्रवाल (बाराद्वारी), विमल अग्रवाल
पूजन व्यवस्था: महावीर अग्रवाल, बसंत अग्रवाल
कलाकार समन्वय: अनुज गुप्ता, संजय शर्मा
संकीर्तन: राजू खंडेलवाल, बजरंग केवलका, कैलाश छावछरिया
प्रसाद: नितिन चौधरी, आशु अग्रवाल
अतिथि सत्कार: कमलेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल
महाप्रसाद (शीतलाभवन): मुरारी अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल
निंद (आराम व्यवस्था): राजेश नरेडी, मनीष खंडेलवाल
चरण पादुका सेवा: विकास अग्रवाल, लक्ष्मीकांत अग्रवाल
प्रचार-प्रसार/प्रेस: शंकर अग्रवाल, वेदप्रकाश अग्रवाल, हैप्पी अग्रवाल
आवास व्यवस्था: कंचन दे
पैंकीग/महिला व्यवस्था: रिंकु अग्रवाल, उषा गुप्ता
कोषाध्यक्ष: अरुण अग्रवाल
प्रशासनिक समन्वय: पवन अग्रवाल

समर्पण भाव से जुटे हैं भक्त
महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्ति-भावना का वातावरण बना हुआ है। सभी विभागों में कार्यरत सदस्य पूरी लगन से तैयारी में जुटे हैं, जिससे 11 मई को श्रद्धा, संगीत और सेवा का संगम देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शरीयत बनाम संविधान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा सोमवार को निकालेगी विराट आक्रोश मार्च

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time