Deoghar: दवा दुकानदार पर गोलीबारी मामले में तीन पर केस दर्ज

देवघर: कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी स्थित मां यशोदा मेडिकल हॉल में रविवार को दवा दुकानदार प्रमोद कुमार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. गोलीबारी में जख्मी प्रमोद कुमार के बयान पर ऋषि कुमार (ग्राम नरही), मोहन कुमार (ग्राम झारखंडी), अमित यादव (ग्राम जमुआ) और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है.

गोलीबारी का कारण और घटनास्थल
मामला जमीन घेराबंदी से जुड़ा हुआ है. आरोपियों ने दवा दुकानदार से रंगदारी की मांग की थी, जिसे न देने पर उन पर गोलीबारी की गई. प्रमोद कुमार को हाथ में गोली लगी थी. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक जिंदा गोली बरामद की है, जो जांच में अहम सबूत बन सकते हैं.

साकेत विहार में दूसरी गोलीबारी
रविवार को ही साकेत विहार मोहल्ले में भी गोलीबारी का एक और मामला सामने आया. इस घटना में नगर थाने ने प्रभात तिवारी, रोहित झा और नितेश झा के खिलाफ केस दर्ज किया है. यह सभी आरोपी साकेत विहार मोहल्ले के निवासी हैं. इस मामले की जांच नगर थाने के जमादार मनमोज कुमार पासवान के आवेदन पर की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जिला कांग्रेस कमिटी ने किया स्वागत

Spread the love

Related Posts

Gua : बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम के लिए क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता बढ़ा दी गई है : वालेश्वर उराँव

गुवा : बड़ाजामदा ओपी प्रभारी वालेश्वर उरांव ने साक्षात्कार में बताया कि क्षेत्र में पुलिसिया सक्रियता पूरी तत्परता से बढ़ा दी गई है ।पुलिस अवैध समानों की गाड़ियों की घड़…

Spread the love

Bahragora : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से युवक की मौत, आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के वनकाटी गांव निवासी उत्तम कुमार सीट (40) की एक ग्रामीण झोलाछाप चिकित्सक द्वारा गलत इलाज के दौरान ताबड़तोड़ कई इंजेक्शन लगाए जाने से असमय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time