जमशेदपुरः ग्रेजुएट महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभाग की शिक्षिका प्रो. स्वर्णकांता तलवार का निधन 5 जनवरी को उनके आवास पर हो गया. इसकी सूचना मंगलवार को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी को मिली. प्राचार्या ने उनके याद में एक शोक- सभा का आयोजन सेमिनार हॉल में किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रो. तलवार एक उच्च कोटि की विदुषी थी. उन्होंने अपने कार्यकाल में कई शिक्षकों को अपने अनुभव से आगे बढ़ाया. आज उनका इस दुनिया से चले जाने से हम लोग अत्यंत दुखी हैं. इस अवसर पर प्रो. डोरिस दास, डॉ. अनामिका, प्रो. प्रतिमा, डॉ. संगीता, डॉ. अनुराधा, डॉ. अरुंधति दे ,डॉ. बन्नोश्री, डॉ. विशेश्वर यादव, प्रो. राकेश पांडे, प्रो. फरजाना, सुभाश्री सेन, उमेश सिंह, प्रकाश, संजय, मनजीत, वर्षा सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः देवघर में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की
There is no ads to display, Please add some



















































