Jhargram: शिलदा कमरबांदी गांव में महाकवि साधु रामचंद मुर्मू की जयंती मनाई गई

Spread the love

झाड़ग्राम : सूचना एवं संस्कृति विभाग के लोक संस्कृति एवं आदिवासी संस्कृति केंद्र तथा झाड़ग्राम जिला प्रशासन और जिला सूचना एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिलदा ग्राम पंचायत अंतर्गत कमरबांदी गांव में महाकवि साधु रामचंद मुर्मू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मचंद्र मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण

तत्पश्चात साधु रामचंद्र मुर्मू के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित साधु रामचंद मुर्मू के जीवन एवं कार्यों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वयं सहायता समूह और स्वरोजगार के कैबिनेट मंत्री और वन एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री ( पश्चिम बंगाल ) बीरबाहा हांसदा एवं जिलाधिकारी सुनील अग्रवाला ने फीता काट कर किया। मौके पर सांसद कालीपद सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष चिन्मयी मरांडी, अनुमंडल पदाधिकारी सुभ्राजीत गुप्ता समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur: JDU कल करेगी महिला मोर्चा सम्मेलन, सदस्यता अभियान और सम्मान समारोह का आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर: जनता दल (यूनाइटेड) महिला मोर्चा के तत्वावधान में महिला कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन सह सदस्यता अभियान का आयोजन 19 जून को किया जाएगा. यह कार्यक्रम बिष्टुपुर स्थित परमहंस…


    Spread the love

    Jharkhand: जंतर मंतर पर अखिल भारतीय धरना शुरू, झारखंड से बड़ी भागीदारी

    Spread the love

    Spread the loveनई दिल्ली: दिल्ली के जंतर मंतर पर आज से अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी कृति समिति द्वारा राष्ट्रव्यापी धरना आरंभ किया गया. इस आंदोलन में देश भर की आंगनवाड़ी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *