Adityapur: श्रमिकों की शहादत को नमन, कोल्हान मजदूर संघ ने श्रमिकों को दी कानूनी जानकारी

आदित्यपुर: कोल्हान मजदूर संघ द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अमेरिका के शिकागो में हुए ऐतिहासिक श्रमिक आंदोलन को याद करते हुए शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यह कार्यक्रम आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित किया गया.

मजदूरों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल
कोल्हान मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कार्यक्रम की अगुवाई की. उन्होंने दर्जनों श्रमिकों को अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया. अंबुज कुमार ने कहा कि दुनियाभर के मजदूरों को जिन अधिकारों की प्राप्ति हुई, वे हजारों श्रमिकों की शहादत का परिणाम हैं.

लेबर कोड पर सरकार को घेरा
अंबुज कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम संहिताओं (फोर लेबर कोड) की आलोचना करते हुए कहा कि यह मजदूरों की मेहनत और अधिकारों पर सीधा प्रहार है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोड बड़े पूंजीपतियों के इशारे पर लाया गया है, जिसका कोल्हान मजदूर संघ हर स्तर पर विरोध करेगा.

श्रमिकों को दी गई कानूनी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों की जानकारी भी दी गई ताकि वे अपने अधिकारों को बेहतर ढंग से समझ सकें और समय आने पर अपनी आवाज बुलंद कर सकें.

उल्लेखनीय उपस्थिति
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामशंकर पांडे, ज्ञानेंद्र मुन्ना सिंह, विजय झा, कृष्णकांत झा, कृष्ण महतो, सुकुमार साहू, गंगा प्रधान, प्रवीण कुमार, बिजली झा, लाल्टू महतो, अभिषेक अरुण, अभिजीत कुमार, अंजनी प्रसाद, नरेश प्रधान, सुभाष प्रधान समेत कई श्रमिक नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Adityapur: औद्योगिक नगरी में गरिमामय श्रमिक सम्मेलन, बिना मजदूर उद्योग अधूरा – इंटक के मंच से उठी गूंज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time