Jhargram: नर्सिंग के नायकों को मिला सम्मान, झाड़ग्राम PHC में बिखरी कृतज्ञता की रौशनी

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम शहर के बलरामडीह स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-1 में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों और नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी सेवा भावना को याद किया।

चिकित्सा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोमनाथ माइती, डॉ. रूपम घोड़ाई, डॉ. परोमिता टुडू और पीएचएन संध्या सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। इन सभी ने अपने विचार रखते हुए नर्सिंग पेशे की गरिमा और समर्पण को रेखांकित किया।

नर्सिंग स्टाफ को मिला सम्मान
करीब दो दर्जन नर्सिंग स्टाफ को इस मौके पर पुष्प गुच्छ और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्हें उनके सतत सेवा भाव और चिकित्सा जगत में योगदान के लिए सराहा गया।

इसे भी पढ़ें : Jhargram: 161 वर्षों की अनवरत आस्था, माता ओलाई चंडी पूजा का शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time