Chaibasa: पैडमैन तरुण कुमार ने बच्चियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

चाईबासा:  झारखंड के पैडमैन सह सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने बुधवार को टोंटो प्रखंड के पीएम ‌श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय बामेबासा में किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। किशोरियों को चित्र,पोस्टर व कहानियों के माध्यम से बताया कि अपने शरीर के बारे में हमें जानकारी रखना जरुरी है। उन्होंने जानकारी दी कि हमें शरीर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। ऐसा नहीं करने से कई गंभीर बीमारियों से सामना करना पड़ सकता है। तरुण कुमार ने बालिकाओं को माहवारी के दौरान विशेष साफ सफाई की जरूरत है। इस दौरान होने वाली पीड़ा और खून की कमी से बचने के लिए उचित पोषण पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों को सुझाव दिया कि अधिक से अधिक हरी सब्जियां खाना और विद्यालयों में वितरित किए जा रहे आयरन गोली का सेवन अवश्य करें और सुरक्षित नैपकिन का उपयोग करें।

150 किशोरियों के बीच प्रोजेक्ट बाला रि-यूजेबल पैड का वितरण

कार्यक्रम में तरुण कुमार ने 150 किशोरियों के बीच प्रोजेक्ट बाला रि-यूजेबल पैड का वितरण किया। जानकारी दी कि उक्त पैड का इस्तेमाल अच्छी तरह धोकर और सुखाकर लगभग दो साल तक इस्तेमाल किया जा सकता है। रियूजेबल पैड का इस्तेमाल कर पैड के निस्तारण से जुड़ी समस्याओं से निपटा जा सकता है,वही इससे हर महीने महंगा पैड खरीदने से भी निजात मिल सकेगी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चैतन्य बिरुवा, डॉ.आशुतोष कुमार,शैलेन्द्र हेम्ब्रम,हिमानी पुरती,रुबी गुप्ता, मिथलेश कुमार,लक्ष्मण लागुरी,प्रीति पुरती,पूनम हांसदा,अमित कुमार जायसवाल समेत बाल संसद के पार्वती खंडाइत,मूलचंद तुबिद आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें: Gamharia: गम्हरिया के विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में 16 दिवसीय समर कैंप शुरू


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time