Baharagora: पन्नी डालकर झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर, अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुका गरीब परिवार, नहीं मिला पीएम आवास योजना का लाभ

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अन्तर्गत छोटा पारुलिया पंचायत के छोटा तारुआ गांव में आज भी कई सारे मजदूर परिवारों को अबूआ आवास नसीब नहीं होने से पुआल के झोपड़ियों में तिरपाल टांगकर रह पड़ रहा है.  संध्या देहुरी, उमा देहुरी, मूली खामराई, पुष्पा देहुरी, सुजाता देहुरी, कबिता देहुरी, नयनतारा खामराई, सावित्री खामराई आदि ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से मिलकर आवास योजना के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन आज भी टूटे-फूटे झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं.

जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं

परिवार दर-दर भटक रहा हैं, कई बार शिकायत के बावजूद भी इन परिवारों को कोई भी आवास योजना की सुविधा नहीं मिल सका है. यह स्थिति बहुत ही दुखद है, क्योंकि वर्षों इन्तिज़ार करने के बाद भी इन असहाय गरीब परिवारों को सरकार की आवास योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है. वे अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उन्हें समुचित आजीविका और आवास की सख्त आवश्यकता है. अभी धूप के दिनों में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऊपर तिरपाल निचे पुआल की छावनी से काफी गर्मी झेलना पड़ता है तथा विषैले सांपों के डर से रात को चैन से नींद भी नहीं आ  पाती है.

दस वर्ष से इन गरीबों के साथ यही खेल चल रहा है

ग्राम प्रधान बंकिम चंद्र डे का कहना है कि सर्वे अधिकारियों की ऐतिहासिक भूल के कारण उक्त सभी परिवार सामान्य वर्ग में सूचीबद्ध हैं, परन्तु वास्तविक आंकलन किया जाए तो इनका सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक अवस्था अत्यंत पिछड़ा है, दयनीय और शोचनीय है. वर्षों से आवास लाभार्थी सूची में नाम होने के बावजूद भी इन्हें आधिकारिक मंजूरी या स्वीकृति नहीं मिला है. कभी कहा जाता है प्रधानमंत्री आवास मिलेगा तो कभी कहा जाता है अबुआ आवास, पंचायत के कर्मचारी आते हैं और फोटो खिंच कर चले जाते हैं, पिछले दस वर्ष से इन गरीबों के साथ यही खेल चल रहा है. ये परिवार अब इतना तंग आ चुका है कि सरकार से इनका आशा भरोसा उठने लगा है और ये लोग भीख मांगकर मकान बनाने का सोचने लगे हैं.

इसे भी पढ़ें: Ramgarh: राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जांच शिविर आयोजित

Spread the love
  • Related Posts

    Jadugora : बालिजुडी से बासिला तक बरसात में सड़क बनी तालाब, राहगिरों का चलना हुआ मुश्किल

    ग्वाल काटा पंचायत के पूर्व मुखिया सीता राम हांसदा ने उपायुक्त से सड़क मरम्मती की उठाई मांग जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के जादूगोड़ा-हाता मुख्य पथ स्थित बालिजुडी…

    Spread the love

    Bahgragora : मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, अंचलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची जांच टीम

    बहरागोड़ा : अंचल के मानुषमुड़िया पंचायत भवन के पीछे लैम्पस परिसर के समीप एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत को गंभीरता…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time