।
रामगढ़: राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यकम के अन्तर्गत आज 14 मई को सिविल सर्जन, रामगढ़ डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद एवं जिला नोडल पदाधिकारी राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण कार्यक्रम डॉ० तुलिका रानी, के द्वारा संयुक्त नेतृत्व में महात्मा गांधी हाई स्कूल भुरकुंडा पतरातु में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया गया, शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल में भी फ्लोराईड की जाँच की गयी।
कुल मिलाकर 99 बच्चे की जाँच Dr. Pallvi Kaushal, District Consultant एवं CHO के द्वारा की गई। कुल 19 बच्चों में जॉच उपरान्त लक्ष्ण पाए जाने पर उनके पेशाब का सैंपल लेकर L.T जीतेन्द्र कुमार के द्वारा जॉच उपरान्त 9 बच्चों में इस बिमारी कि पुष्टि हुई।
फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी दी गई
शिविर में जॉच के साथ-साथ फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी भी बच्चों व स्कुल के स्टाफ को दी गई। Dr. Pallvi Kaushal के द्वारा बताया गया कि फ्लोरोसिस बीमारी पीने के पानी में अधिक मात्रा में पाये जाने वाले Fluoride तत्व के कारण होती हैं व साथ ही साथ सेंधा नमक, काला नमक, लाल चाय के सेवन से भी Fluorosis की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही साथ उन्होंने ये भी बताया कि सभी को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जीयां, खटटे फल जैसें – संतरा, निबू, आवला एवं दूध से बने पदार्थ खाने की सलाह दी, जिससे की शरीर में Fluoride इक्टठा नही होता हैं। उनके द्वारा यह भी बताया कि सदर अस्पताल, रामगढ़ में निःशुल्क कोई भी अपने पीने के पानी एवं पैशाव में Fluorosis बीमारी की जाँच करवा सकता हैं। शिविर को सफल बनाने हेतु उस क्षेत्र की सीएचओ, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष योगदान रहा ।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने निजी विद्यालयों में तीन दिन के अंदर आरक्षित सीट पर नामांकन कराने का दिया निर्देश
There is no ads to display, Please add some


















































