Ramgarh: जिले में 425 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं है खुद का भवन, 15 नवंबर तक सभी को मिलेंगे अपने भवन

रामगढ़: शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी कक्ष में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई. इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों में स्थित बिना भवन वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए.

जिले में 425 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास नहीं है खुद का भवन
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो ने जानकारी दी कि रामगढ़ जिले में कुल 425 आंगनबाड़ी केंद्र ऐसे हैं जिनका अब तक अपना भवन नहीं है. इनमें रामगढ़ प्रखंड के 29, दुलमी के 46, गोला के 41, चितरपुर के 42, मांडू के 111 और पतरातू के 156 केंद्र शामिल हैं.

अंचल अधिकारियों को सर्वे कर भूमि चिन्हित करने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन का सर्वे कर उपलब्धता सुनिश्चित करें. 23 मई 2025 तक कम से कम आधे केंद्रों के लिए भूमि संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने और मई के अंत तक सभी 425 केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित करने का स्पष्ट आदेश दिया गया.

जुलाई से शुरू होगा भवन निर्माण कार्य
जिन केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध हो जाएगी, उनके लिए जुलाई 2025 से निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 15 नवंबर तक सभी भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाए और दिसंबर से उनमें संचालन शुरू किया जाए.

ज़मीन दान देने वालों को मिलेगा सम्मान
उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो स्थानीय लोगों को इसके लिए प्रेरित किया जाए कि वे सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जमीन दान करें. जमीन दान करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा.

मूलभूत सुविधाओं की भी हुई समीक्षा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं—जैसे पेयजल, शौचालय और विद्युत आपूर्ति—की भी समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन और चालू केंद्रों में इन सुविधाओं की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

बैठक में शामिल रहे वरिष्ठ पदाधिकारी
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: डेंगू के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में रामगढ़ में विशेष पहल, सहियाओं ने निकाली जन-जागरूकता रैली


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीतारामडेरा और साकची में अवैध जुआ-लॉटरी के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, चार गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल, लॉटरी बोर्ड और नंबर लिखी कॉपियां बरामद

जमशेदपुर :  शहर में अवैध जुआ, लॉटरी और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीतारामडेरा थाना…

Spread the love

Bahragora : जेएमएम प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी का किया सम्मान, क्षेत्र की सुरक्षा पर की चर्चा

बहरागोड़ा : पूर्वांचल झामुमो मंडल कमेटी के वरिष्ठ नेता दीपक महापात्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बरसोल के नए थाना प्रभारी कुमार इन्द्रेश से मुलाकात कर उनको पुष्पगुच्छ से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time