राजद विधायक आलोक कुमार मेहता के 18 ठिकानों पर ईडी का छापा,विधायक लालू यादव के करीबी बताए जाते है

बिहारः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक निजी सहकारी बैंक से ऋण वितरण में कथित घोर अनियमितताओं के संबंध में बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राजद नेता आलोक कुमार मेहता से जुड़े 18 स्थानों पर तलाशी की जा रही है. समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक मेहता को राजद प्रमुख लालू प्रसाद का करीबी माना जाता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना और हाजीपुर (बिहार) में नौ स्थानों, दिल्ली में एक स्थान, कोलकाता में पांच और उत्तर प्रदेश में चार स्थानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह राज्य की राजधानी में मेहता के विधायक फ्लैट को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया.

इसे भी पढ़ेः राज्य के बंद पड़े लौह अयस्क माइंस को खुलवाने की मांग की समाजसेवी ने

जब ईडी अधिकारी अदालत का आदेश लेकर पहुंचे तो मेहता अपने आवास पर मौजूद थे. यह जांच वैशाली शहरी विकास सहकारी बैंक से लगभग 85 करोड़ रुपये के ऋण वितरण से संबंधित है. विधायक मेहता 2012 तक बैंक के अध्यक्ष-सह-प्रवर्तक के रूप में कार्यरत थे. प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि ईडी राजद सदस्य और पूर्व मंत्री आलोक कुमार से जुड़े 18 स्थानों पर तलाशी कर रही है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कलश स्थापना के साथ 11 अक्टूबर से  शुरू होगा दुर्गोत्सव, पूजा को लेकर पुलिस-पूजा समितियों की बैठक, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जोर, 21 को विसर्जन पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में सिटी एसपी ललित मीणा की अध्यक्षता में जमशेदपुर केंद्रीय दुर्गा पूजा…

Spread the love

Jamshedpur : सट्टेबाजी और ड्रग्स के दुष्प्रभाव पर आयोजित विचार क्रांति सम्मेलन में विधायक सरयू राय ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- शीर्ष पर बैठे लोग ही ड्रग्स और सट्टा जैसी कुरीतियों के लिए जिम्मेदार

नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम चाहें तो रुक सकता है ड्रग-सट्टा का कारोबार :  सरयू राय परिवार में सख्ती होगी तो ड्रग्स और सट्टेबाजी का धंधा रुकेगा विचार क्रांति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time