गुवा : बड़ाजामदा के समाजसेवी दीवाकर सिंह उर्फ दीपू सिंह ने राज्य के विभिन्न बंद पड़े लौह अयस्क माइंस को खुलवाने की मांग की है. झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी की समस्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की. दीवाकर सिंह ने कहा कि राज्य के विभिन्न स्थानों में बंद पड़े माइंस का खुलना अत्यन्त आवश्यक है. वर्तमान समय में अगर वैज्ञानिक तरीके से पश्चिम सिंहभूम व राज्य के विभिन्न स्थानों से लौह अयस्क की माइनिंग की जाती है, तो काफी मात्रा में लौह अयस्क का निष्कासन संभव है.
इसे भी पढ़ें : बेहतर इलाज के लिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया
समाजसेवी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इस दिशा में नीलामी नहीं किए जाने एवं अपने अधीन राख माइनिंग करने की प्रक्रिया की मुहिम चल रही है. इसकी वजह से माइंस ऑनर परेशान हैं, परिणाम स्वरूप बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और पलायन की स्थिति बनी हुई है. झारखंड सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है. भारी वाहन चलाने वाले लोगो की स्थिति दयनीय होती जा रही है. संपूर्ण राज्य में करीब 50,000 लोगों के बेरोजगार होने की पुष्टि सरकारी आंकड़ों के द्वारा की गई है. माइंस खुलने चाहिए स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत नौकरी मिलनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बड़ा गम्हरिया आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिला ऊनी वस्त्र
There is no ads to display, Please add some



















































