Jharkhand: झारखंड में अब दवाएं भी होगी डिजिटल, जानिए झारखंड सरकार का नया आदेश

रांची: झारखंड में नकली दवाओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक सख्त कदम उठाया है. अब प्रदेश के सभी मेडिकल स्टोर्स पर कई आवश्यक दवाएं बिना क्यूआर कोड के नहीं बिकेंगी. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि यह नियम राज्यभर में सख्ती से लागू किया जाएगा.

किन दवाओं पर लागू होगा नया नियम?
डॉ. अंसारी ने बताया कि यह व्यवस्था खास तौर पर निम्नलिखित दवाओं पर लागू होगी –

दर्द निवारक

विटामिन सप्लीमेंट्स

डायबिटीज की दवाएं

गर्भनिरोधक गोलियां

एंटीप्लेटलेट

थायरॉयड

एंटी एलर्जी

इन दवाओं की बिक्री अब केवल उन्हीं उत्पादों के रूप में होगी, जिनमें क्यूआर कोड उपलब्ध होगा.

क्यूआर कोड से कैसे होगा फायदा?
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, क्यूआर कोड स्कैन करते ही मरीजों को दवा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी जैसे –

निर्माण कंपनी का नाम

बैच नंबर

उत्पादन व समाप्ति तिथि

लाइसेंस विवरण

इससे आम जनता असली और नकली दवाओं में अंतर आसानी से कर सकेगी.

बगैर रजिस्ट्रेशन वाली दुकानों पर होगी कार्रवाई
डॉ. अंसारी ने यह भी चेतावनी दी कि जो मेडिकल स्टोर बिना वैध पंजीकरण के संचालित होते पाए जाएंगे, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. ऐसे स्टोर्स को सील कर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.

भ्रष्ट अधिकारियों पर भी सख्त रुख
स्वास्थ्य मंत्री ने विभागीय भ्रष्टाचार पर भी खुलकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो अधिकारी वर्षों से एक ही स्थान पर टिके हुए हैं, उनका स्थानांतरण किया जाएगा. यह अधिकारी स्थानीय दवा माफियाओं से मिलीभगत कर गड़बड़ियों को बढ़ावा दे रहे हैं.

अब तीन नए जिलों में बनेंगी ड्रग टेस्टिंग लैब्स
राज्य में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दुमका, जमशेदपुर और पलामू में ड्रग टेस्टिंग लैब्स की स्थापना की जाएगी. वहीं, रांची की मौजूदा लैब को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपग्रेड किया जाएगा. इसके अलावा, मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब्स भी स्थापित की जाएंगी.

होटल, मॉल और रेस्टोरेंट भी जांच के दायरे में
राज्य सरकार अब सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में बिकने वाले खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जांच करेगी. यदि किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट पाई जाती है तो तत्काल कार्रवाई होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो में पानी की भीषण किल्लत के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, जलाया टायर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time