देवघर: मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. मधुपुर-मारगोमुण्डा मुख्य सड़क पर फागो गांव के समीप 23 वर्षीय रोहित कुमार की एक तेज़ रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक रोहित कुमार भदवा गांव का निवासी था. घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है.
दिल्ली से आ रहे भाई को स्टेशन लेने निकला था
परिजनों के अनुसार रोहित का छोटा भाई दिल्ली से ट्रेन द्वारा लौट रहा था. रोहित उसे लेने बाइक से मधुपुर स्टेशन जा रहा था. रास्ते में फागो के पास विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन ने उसकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे के तुरंत बाद पिकअप वैन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें : Deoghar Custodial Death: हिरासत में हुई मौत के मामले ने पकड़ा तूल, अल्पसंख्यक आयोग की हुई Entry
There is no ads to display, Please add some



















































