Gamharia: कांड्रा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

गम्हरिया : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कांड्रा थाना अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरूवार की देर रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दिया. उक्त घटना में बाइक सवार बीरबांस निवासी लव कालिंदी व भोलाडीह निवासी प्रदीप कुम्भकार घायल हो गये. घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया. वहीं घटना के वक्त उक्त मार्ग से होकर गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी. सूचना पाकर पहुंचा एंबुलेंस से दोनों घायलों के इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. वहीं पुलिस ने धक्का देकर भाग रहा कार को भी जब्त कर लिया. जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक कांड्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान आगे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारते हुए भागने लगा.

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हाईवे पुलिस ने तत्परता दिखा पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान हुई मौत

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप मंगलवार शाम को एक सड़क दुर्घटना में मुड़ाकाटी गांव निवासी सावना सोरेन (50) अज्ञात वाहन…

    Spread the love

    Bahragora : बहरागोड़ा में टूटी पुलिया की रेलिंग दे रही हादसों को दावत, यातायात करने वाले ग्रामीणों में डर

    बहरागोड़ा : झरिया से बांकदोह जाने वाली मुख्य सड़क पर झारापड़ा गांव के समीप बनी पुलिया की टूटी रेलिंग इस वक्त राहगीरों के लिए मौत का कुआं बनी हुई है…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time