बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, मुआवजे को लेकर पांच घंटे सड़क जाम

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबांकी पुल के पास शुक्रवार शाम बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इसके बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान हूरलुंग निवासी 25 वर्षीय रमेश कर्मकार के रूप में की गई. इधर, घटना के बाद बस्तीवासी मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस भी बालू माफियाओं की मदद करती है. उक्त सड़क पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद है बावजूद इसके बड़े वाहन सड़क पर चलते है. आज इसी का नतीजा है कि रमेश की मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर साकची हनुमान मन्दिर में 101 किलो लड्डू का होगा वितरण

चालक भी नाबालिग था

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती का ही भोला नामक व्यक्ति बालू उठाव का काम करता है. ट्रैक्टर चलाने वाला चालक भी नाबालिग था जिस कारण यह घटना हुई. सूचना पाकर बिरसानगर थाना और एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपय़े की सहायता राशि प्रदान की और सरकारी मुआवजा दिलवाने का आश्वाशन दिया. वहीं आरोपी पर कार्रवाई की भी बात कही जिसके बाद रात 11 बजे मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें : सेल संबद्ध डीएवी स्कूल चिरिया में विश्व हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time