रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर साकची हनुमान मन्दिर में 101 किलो लड्डू का होगा वितरण

जमशेदपुर : अयोध्या में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर साकची श्रीराम पथ स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. सनातन उत्सव समिति इस अवसर को बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी है. 11 जनवरी को शाम 5 बजे से महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें 11 हजार दीपमालाएं प्रज्ज्वलित की जाएंगी. इस दौरान भगवान को 101 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा.

आतिशबाजी होगी आकर्षण का केंद्र

आयोजन के बाद भव्य आतिशबाजी और डीजे का भी प्रबंध किया गया है. इस विशेष दिन के लिए सनातन उत्सव समिति ने पूरे नगर को भगवा ध्वज और पताका से सजाया है. समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह और वीर सिंह ने बताया कि इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्त शामिल होंगे. सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. यह आयोजन रामभक्तों के लिए एक अद्वितीय अवसर होगा, जहां श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.
Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने आपातकाल की वर्षगांठ पर जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय में राजनीतिक और सामाजिक साथियों के साथ मिलकर आपातकाल (इमरजेंसी) की वर्षगांठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time