गम्हरिया: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड तीन अंतर्गत शांतिनगर में निवर्तमान पार्षद पिंकी चौधरी की पहल पर निगम द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. इस दौरान सदस्यों ने शांतिनगर में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर ठंड में सावधानी बरतने की सलाह दी. मौके पर पिंकी चौधरी ने कहा कि वैसे भी कई लोग है, जो शिविर तक पहुंचने में सक्षम नहीं है. वैसे लोगों को चिन्हित कर उनके बीच 45 कंबल का वितरण किया गया. इस अवसर पर बंकिम चौधरी, निगम के पदाधिकारी विशाल पाण्डेय, शेखर सुमन, शुभम पांडेय, शंभू कर्मकार, कल्पना दास, मोनिका लोहार, भारती रजक, मंजू देवी, रीना दास, गीता महतो, शीला दास आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेः मकर संक्राति पर साप्ताहिक हाट में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, बांस की टोकरी की मांग बढ़ी
There is no ads to display, Please add some



















































