बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, मुआवजे को लेकर पांच घंटे सड़क जाम

 

जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत बड़ाबाँकी पुल के पास शुक्रवार देर शाम बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. जिसके बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. मृतक की पहचान हूरलुंग निवासी 25 वर्षीय रमेश कर्मकार के रूप में की गई. इधर, घटना के बाद बस्तीवासी मौके पर पहुंचे और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में अवैध तरीके से बालू का उठाव किया जाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें पुलिस भी बालू माफियाओं की मदद करती है. उक्त सड़क पर बड़े वाहनों का परिचालन बंद है बावजूद इसके बड़े वाहन सड़क पर चलते है. इसी का नतीजा है कि आज रमेश की मौत हो गई.

इसे भी  पढ़ेःमानगो में लाखों रुपए नकद एवं जेवरात की हुई चोरी, लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती का ही भोला नामक व्यक्ति बालू उठाव का काम करता है. ट्रैक्टर चलाने वाला चालक भी नाबालिग था जिस कारण यह घटना हुई. सूचना पाकर बिरसानगर थाना और एमजीएम थाना की पुलिस पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की और सरकारी मुआवजा दिलवाने का आश्वाशन दिया वहीं आरोपी पर कार्रवाई की भी बात कही जिसके बाद देर रात बजे मामला शांत हुआ.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time