मानगो में लाखों रुपए नकद एवं जेवरात की हुई चोरी, लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ा

जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 में बीती रात चोरों ने पांच से छह घरों को निशाना बनाया. इस घटना में चार घरों से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया. शुक्रवार सुबह जब लोगों ने अपने घरों के सामान बिखरे हुए और लॉकर खाली पाए, तब उन्हें चोरी का पता चला. सभी पीड़ित परिवार पड़ोसी हैं.

इसे भी पढ़ेःटाटानगर स्टेशन में हुई चोरी मामले में आरपीएफ ने तीन महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस घटना में सोनी परवीन के घर से 20 हजार रुपये नकद और जेवरात समेत कुल 70 हजार रुपये की चोरी हुई. जहिर के घर से दो मोबाइल फोन चोरी हुए, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है. गुलाम कादिर के घर से 5 हजार रुपये नकद चोरी हुए, जबकि मजहर के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

लाखों की चोरी, लोगों ने चोर को रंगेहाथ पकड़ा

सोनी परवीन ने बताया कि चोरों ने किचन की खिड़की का रॉड तोड़कर घर में घुसकर लॉकर से 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चुरा लिए. घटना के वक्त घर में बच्चे सो रहे थे. चोरी की वारदात के दौरान शाहरुख नामक एक आरोपी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. शाहरुख जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है, जबकि उसके दो साथी, बिल्ला और दिलजले, फरार हैं.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : नरवापहाड़ में एक अक्टूबर को रक्तदान शिविर, तैयारी में जुटे आयोजक

जादूगोड़ा: जीवन ज्योति सेवा समिति नरवापहाड़ की ओर से आगामी एकअक्टूबर को यूसीआईएल सामुदायिक केंद्र, नरवापहाड़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सफलता को लेकर मंगलवार देर…

Spread the love

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time