JAC Board Matric Results 2025: जैक बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का परिणाम, टॉपर्स को मिलेंगे 6 लाख रुपये

रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 27 मई को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम की घोषणा सुबह 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रोल नंबर व रोल कोड के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया
इस वर्ष लगभग 4 लाख छात्र झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे। परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी।

संथाल जिला टॉप पर, पिछली बार था सबसे कमजोर
इस बार कक्षा 10 के परिणाम में संथाल जिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला रहा। यह उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष संथाल जिले का परिणाम सबसे कम था। पाकुड़ जिला दूसरे स्थान पर रहा जबकि पश्चिमी सिंहभूम जिले का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा।

पिछले पांच वर्षों का पास प्रतिशत
2021: 95.93%
2022: 91.19%
2023: 95.38%
2024: 90.39%
2025: 91.71%
रांची जिले में इस वर्ष झारखंड बोर्ड की 10वीं परीक्षा में पास प्रतिशत 87.32% रहा।

टॉपर्स को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
JAC बोर्ड में टॉप तीन छात्रों को कुल 6 लाख रुपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को 3 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर 2 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर 1 लाख रुपये का नकद सम्मान मिलेगा।

जिला वार पास प्रतिशत
कोडरमा: 97.83%
पाकुड़: 96.83%
जामताड़ा: 96%
लातेहार: 96.25%

लड़कियों ने फिर जताया बेहतर प्रदर्शन
इस बार भी झारखंड बोर्ड के परिणाम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है, जो पिछले वर्षों की परंपरा के अनुरूप है।

रिजल्ट SMS के माध्यम से भी देख सकते हैं
छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए ‘RESULTJAC10 रोलकोड रोलनंबर’ फॉर्मेट में मैसेज टाइप करके 56263 नंबर पर भेजना होगा।

रिजल्ट कैसे चेक करें?
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
होमपेज पर JAC 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।
सब्मिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट को मिला नया नेतृत्व, Justice तरलोक सिंह चौहान की हुई नियुक्ति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time