Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक आज

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को राज्य की विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। इसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना डाडेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी जिलों के उपायुक्त और संबंधित विभागों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ेंगे।

बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा
आज की बैठक में आपराधिक घटनाओं, साइबर अपराध, अवैध हथियारों के नियंत्रण, अवैध घुसपैठ के मामलों, महिलाओं के खिलाफ अपराध, एससी-एसटी समुदाय के प्रति अत्याचार, भूमि विवाद, मॉब लिंचिंग, विशिष्ट व्यक्तियों एवं न्यायालय सुरक्षा, सांप्रदायिक घटनाएं, जातीय तनाव, एसिड अटैक, अवैध खनन, लॉटरी और शराब की रोकथाम जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जाएगा। इस बैठक को लेकर सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

मार्च में हुई थी पिछली समीक्षा बैठक
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 12 मार्च को भी एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी, जिसमें आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। इस बार की बैठक में कुल 16 प्रमुख बिंदुओं की समीक्षा होगी।

 

इसे भी पढ़ें : JAC Board Matric Results 2025: जैक बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक परीक्षा का परिणाम, टॉपर्स को मिलेंगे 6 लाख रुपये


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : सिंगपुर में जेएलकेएम प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक

मुरी : सिंगपुर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की सिल्ली प्रखंड विस्तार सह कमेटी पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गुना भगत ने…

Spread the love

Santragachi : पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच से 42.680 किलो गांजा बरामद

बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 21.34 लाख रुपये है सांतरागाछी : त्योहारों के मौसम से पहले ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए आरपीएफ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time