Potka: प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

पोटका :  झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा जारी किये गये दसवीं के परीक्षाफल प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी का शत प्रतिशत रहा। विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा में 123 छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरा था, जिसमें कुल 122 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया 1 छात्रा अनुपस्थित रहा। 122 छात्र-छात्राओं में 73 छात्र -छात्राएं प्रथम स्थान एवं 49 छात्र-छात्राओं ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

अभय दास टॉपर

गांव टांगराईन के रहने वाला अभय दास ने विद्यालय स्तर पर टॉपर होते हुए 93.4% अंक अर्जित कर दिखा दिया की सफलता ना तो साधना का मुहताज होता है और ना ही संपन्नता की, मेहनत समर्पण और लक्ष्य का संकल्प ही किसी को बुलंदियों तक पहुंचाता है। इन्होंने अपने सफलता का श्रेय दादा- दादी एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को देता है एवं आगे इन्होंने चिकित्सा जगत में अपना करियर बनाने का इच्छा जाहिर किया है

सेकंड टॉपर अनुप्रिया महाकुड़

विद्यालय का सेकंड टॉपर अनुप्रिया महाकुड़ जिन्होंने 83.6% एवं थर्ड टॉपर उर्मिला सरदार जो 82.4% अंक अर्जित कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के परीक्षा फल से खुश हो कर विद्यालय प्रबंधन समिति ने विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को आभार प्रकट करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

Spread the love

Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time