Chandil: ग्राम प्रधान निरस्त करने के लिए दिया अल्टीमेटम, अंचल अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चांडिल : अंचल अधिकारी चांडिल को अनुसूचित क्षेत्र ग्राम शहरबेड़ा के ग्राम सभा सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा अंचल अधिकारी को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया।

ग्राम प्रधान बैठक बुला सकता है

अनुसूचित क्षेत्र शहरबेड़ा में ग्राम सभा सदस्य द्वारा अवगत कराना हैं कि झारखंड पंचायत राज अधिनियम 2001 धारा 8(3) के तहत् अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा की बैठक की अध्यक्षता ग्राम सभा के अनुसूचित जनजाति के किसी ऐसे सदस्यों द्वारा किया जाएगा जो परंपरा से प्रचलित रीति-रिवाज के अनुसार मान्यता प्राप्त व्यक्ति हो जो ग्राम प्रधान यथा मांझी, मुंडा, लाया, पाहन, या किसी अन्य नाम से जाना जाता हो मान्यता को प्राप्त है।

पंद्रह दिन का समय दिया गया

चांडिल प्रखण्ड सह अंचल क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत ग्राम-शहरबेड़ा के श्री रविन्द्र नाथ तंतुबाई गैर अनुसूचित जनजाति ग्राम प्रधान को पद से निरस्त कर नियमानुसार पारंपरिक रीति-रिवाज से मान्यता प्राप्त व्यक्ति को नया ग्राम प्रधान अनुसूचित जनजाति को मनोनीत/समर्थित हेतु पंद्रह दिन का समय दिया गया तथा ग्राम प्रधान का मानदेय अथवा प्रोत्साहन राशि तत्काल बन्द करने का आग्रह है अन्यथा ग्राम सभा सदस्य सक्षम न्यायालय जाने के लिए बाध्य होगा तथा अधिकारी के कार्य लापरवाही आदि संबंधित मामले दर्ज कराया जाएगा। मौके पर बाबु राम सोरेन,बासुदेव प्रमाणिक, गुरुपद सिंह सरदार, चंद्र भूषण सिंह लाया , पंकज हेम्ब्रम, निमाई सिंह।

 

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : भाजपा ने छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद को बताया सफल

    छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगें माने सरकार: डॉ. गोस्वामी जमशेदपुर : जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और रांची में आंदोलनरत छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के…

    Spread the love

    Jamshedpur : हमारे हृदय में बसते हैं अमर शहीद खुदीराम बोस : अमरप्रीत सिंह काले

    शहीद खुदीराम बोस का जीवन युवाओं के लिए राष्ट्रभक्ति और साहस की मिसाल : संयुक्त आयकर आयुक्त क्रांतिकारियों के बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन को दी नई ऊर्जा : राकेश्वर पांडे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time