Ramgarh: कैंसर पीड़ित को मिली सरकारी मदद, सांसद प्रतिनिधि की पहल रंग लाई

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा के सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन और उनके मीडिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के प्रयास से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक कैंसर पीड़ित मरीज को सरकार से 4,81,823 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. कुछ दिन पहले रामगढ़ के एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति के परिजनों ने अधिवक्ता विधान सिंह के साथ सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस के जनता दरबार में इलाज के लिए सहायता की मांग की थी. मामले की गंभीरता को समझते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने इसे प्राथमिकता से संज्ञान में लिया और सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में तत्काल आवश्यक पहल की.

मानवीय सहयोग से पहुँचा उपचार तक
तेजी से हुई प्रक्रिया के फलस्वरूप सरकार से स्वीकृत 4.81 लाख रुपये की राशि अब पीड़ित मरीज के इलाज में सहायक सिद्ध होगी. इस सहायता ने एक परिवार को नई उम्मीद दी है और जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील भूमिका को रेखांकित किया है. बुधवार को सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन सभी सहयोगियों का धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस प्रक्रिया को सफल बनाया. इनमें सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद, कार्यालय के हेड क्लर्क नरेश राम, क्लर्क अरविंद कुमार और अधिवक्ता विधान सिंह प्रमुख रूप से शामिल हैं.

जरूरतमंदों तक पहुँचता रहेगा लाभ
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनहित के मामलों में सांसद मनीष जायसवाल के मार्गदर्शन में टीम पूरी तत्परता के साथ सक्रिय रहती है. यह प्रयास भविष्य में भी जारी रहेगा ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुँच सके.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में दिन-दहाड़े बदमाशों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *