झाड़ग्राम: विद्यासागर विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन सेंटर की पहल पर विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार ‘टेक फेस्ट-2025’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवाचार, तकनीकी सृजन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के समन्वय का प्रतीक बनकर उभरा। टेक फेस्ट में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित उद्योगों के प्रौद्योगिकीविदों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुत परियोजनाएं न केवल तकनीकी रूप से प्रभावशाली थीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी रहीं।
कुलपति ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीपक कुमार कर ने किया। उन्होंने इस पहल को शैक्षणिक नवाचार और उद्योगों के साथ समन्वय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस अवसर पर पीएमडीसीसीआई के महासचिव चंदन बसु, प्रख्यात उद्यमी, कला एवं वाणिज्य संकाय के डीन प्रो. अरिंदम गुप्ता, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. मधुमंगल पाल, प्रो. ब्रजगोपाल बाग, प्रो. केशव मंडल और प्रो. प्रियंका हलदर मल्लिक सहित अनेक प्राध्यापक व शोधार्थी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jhargram: बेटे की याद में माँ-बाप ने थामा सेवा का हाथ, बनाया ‘सौरदीप फाउंडेशन’
There is no ads to display, Please add some


















































