Jhargram: भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प, नयाग्राम विद्यालय में 165 लोगों ने किया रक्तदान

झाड़ग्राम: मेदिनीपुर सदर ब्लॉक स्थित नयाग्राम प्राथमिक विद्यालय ने रविवार को भीषण गर्मी और जमाई षष्ठी पर्व के बावजूद सेवा भाव की मिसाल कायम करते हुए वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस दौरान कुल 165 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर का उद्घाटन विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बिप्लब आर्य ने किया. उन्होंने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया.
शिविर में विधायक सुजॉय हाजरा, जिला परिषद के कार्यकारी निदेशक चंदन साहा, प्रख्यात शिक्षक अखिल बंधु महापात्र, सदर पंचायत समिति के उपाध्यक्ष गौतम दत्ता, शिक्षक प्रद्युत माइती व अजीत माइती, नचिपुर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक स्वपन पायदा, स्थानीय पंचायत सदस्य चाइना गायेन समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

सेवा भाव को नमन: पर्व के बावजूद जन सहभागिता
बिप्लब आर्य ने बताया कि इस वर्ष जमाई षष्ठी के कारण कुछ रक्तदाता अनुपस्थित रहे, फिर भी 165 लोगों का रक्तदान अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने कहा कि यदि पर्व न होता तो कम से कम 50-60 और रक्तदाता शामिल होते. यह विद्यालय द्वारा आयोजित छठा रक्तदान शिविर था, जो स्थानीय स्तर पर सेवा और जागरूकता का प्रतीक बन चुका है. सभी अतिथियों ने एक प्राथमिक विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम का संचालन सुमन चटर्जी ने किया.
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह में सहयोग प्रदान किया.

इसे भी पढ़ें : Southern Air Force: एयर मार्शल मनीष खन्ना ने संभाली दक्षिणी वायुसेना की कमान

Spread the love

Related Posts

Potka : बैशाख माह के अंतिम मंगलवार पर कलिकापुर में राहगीरों के बींच बांटा गया चना-गुड़ एवं शरबत

पोटका : भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच बैशाख माह के अंतिम मंगलवार को पोटका प्रखंड अंतर्गत कलिकापुर में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के बीच चना-गुड़ एवं ठंडे शरबत…

Spread the love

Bahragora : समय पर उचित रखरखाव के नहीं होने के कारण जानाडाही का राधा रानी क्लब बना खंडहर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की पाथरी पंचायत का सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव रहा ‘राधा रानी क्लब’ आज अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। कभी जिस भवन में युवाओं की खिलखिलाहट और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time