Jamshedpur: जमशेदपुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान, भाजपा पर लगाए अनगिनत आरोप

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहजादा अनवर एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी ने भाजपा सरकार पर कड़ी टिप्पणी की। सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने की मांग कर संविधान में बदलाव करने की मंशा जाहिर की थी, लेकिन आम जनता ने भाजपा के इस प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का संसद में अपमान किए जाने की निंदा की।

जातीय जनगणना और भाजपा की कथित मनसा
सहाय ने बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सक्रियता से केंद्र सरकार को जातीय जनगणना की मंजूरी देनी पड़ी, हालांकि भाजपा इसे समाज के पिछड़े वर्गों को न्याय देने के लिए नहीं चाहती थी। उन्होंने बताया कि भाजपा ने आदिवासियों के सरना धर्म कोड को जातीय जनगणना में शामिल नहीं किया, जो चिंतनीय विषय है। सुबोध कांत सहाय ने नोटबंदी को भाजपा की बड़ी भूल करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश और झारखंड में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर जनता को जागरूक कर रही है, क्योंकि केंद्र सरकार की नीतियां संविधान को चोट पहुंचा रही हैं।

झारखंड कांग्रेस की चेतावनी और भाजपा सरकार पर आरोप
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सहजादा अनवर ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने और वक्फ बोर्ड के मामले में हड़बड़ी में लिए गए निर्णयों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश और संविधान को गंभीर क्षति पहुंच रही है। जिला अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सहजादा अनवर का कांग्रेस कार्यालय में अंगवस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, तरुण डे, संजीव श्रीवास्तव, सलीम खान सहित कई नेता उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: संविधान बचाओ रैली में सुबोध कांत सहाय का भाजपा पर तीखा प्रहार, कही यह बात
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास

जमशेदपुर :  भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने झारखंड के पूर्व प्रभारी एवं असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक जीत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time